Posts

Image
     70वां गणतंत्र मुबारक ! लोकतंत्र का पर्व मुबारक ! आप सभी को गणतंत्र देश होने के 70 वर्ष की शुभकामनाएं ! अक्सर ही 26 जनवरी या 15 अगस्त आते ही देश के प्रति हमारी लघु देशभक्ति तो जाग ही जाती है और साथ में ढेरों सवाल-जवाब और आकलन भी शुरू हो जाते हैं | कभी-कभी ऐसी कई चर्चाओं का मैं भी हिस्सा बन जाती हूं, लेकिन सच बताऊं आज भी ढेरों ऐसी वजह है जो मेरा सिर फक्र से ऊंचा करती हैं कि मैं भारत में पैदा हुई और मैं इस बात से भी इनकार नहीं करती कि बहुत सी ऐसी भी वजह है जिसके कारण कुछ उंगलियां हमारी तरफ उठ जाती हैं | आज 70 वां गणतंत्र दिवस हम मना रहे हैं लेकिन आज भी मुझे मेरा देश 70 साल का युवा ही लगता है, बिल्कुल जवान और उसका एक कारण भी है, वह यह कि जिसकी 29 औलादें हो वो कैसे बूढ़ा हो सकता है ? उसको तो अभी बहुत कुछ संभालना है कश्मीर जैसे बेटे से लेकर कन्याकुमारी सी बेटी, ऐसी 29 बेटे-बेटियों का पिता भारत कभी बूढ़ा नहीं होता, और इतने बड़े परिवार में अगर कुछ थोड़ी बहुत अनबन होती है तो यह तो स्वाभाविक सी बात है ! लेकिन बाकी सब यह जान लें कि जब हमारे ऊपर कोई विपत्ति आती है तो ...
Image
  ऊर्जा और ज्ञान का महासागर : स्वामी विवेकानंद   हमारे देश भारत में एक मठवासी संत जिन्होंने अपने छोटे से जीवन काल में अपने कामों की वजह से प्रसिद्धि हासिल की और केवल देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी उनके ज्ञान और मंतव्यों का लोहा माना गया ऐसे सिर्फ एक ही महापुरुष थे, स्वामी विवेकानंद | किसी भी देश के महापुरुष उस देश के लिए ऊर्जा और ज्ञान का महासागर होते हैं | स्वामी विवेकानंद को आप संकल्पशक्ति, विचारों की ऊर्जा,अध्यात्म और आत्मविश्वास का अथाह सागर मान सकते हैं | स्वामी विवेकानंद ऐसे महापुरुष थे जिन्हें भारत और भारत के बाहर भी वही सम्मान और प्रेम मिला | जिस दौर में स्वामी विवेकानंद अपने जीवन के शिखर पर थे उस दौर में भारत अंग्रेजों का गुलाम था, गुलाम भारत की युवा पीढ़ी को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद ने कहा था," उठो, जागो ! और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त ना हो जाए | तुम जो सोच रहे हो उसे जिंदगी का विचार बनाओ| उसके बारे में सोचो, उसके लिए सपने देखो, उस विचार के साथ जियो | तुम्हारे दिमाग में, तुम्हारी मांसपेशियों में, तुम्हारी नसों में और तुम्हारे शर...
Image
        नई चेतना, नई ऊर्जा का त्यौहार मनाएं......                           आओ नववर्ष मनाएं मयस्सर डोर से फिर एक मोती झड़ रहा है, तारीखोंं के जीने से दिसंबर उतर रहा है, कुछ चेहरे घटे, कुछ यादें जुड़ गई वक्त में, उमर का पंछी नित दूर-दूर उड़ रहा है, गुनगुनी धूप और ठिठुरती रातें जाड़े की, गुजरे लम्हों पर भी झीना झीना पर्दा गिरा रहा है,  जा़यका लिया नहीं जिंदगी का और फिसल रही है जिंदगी, आसमां समेटता वक्त, बादल बन उड़ रहा है, फिर एक दिसंबर गुजर रहा है........ हर साल हम यही सोचते हैं कि यह साल बहुत जल्दी बीत गया | साल का आखिरी महीना इसी उधेड़बुन में निकल जाता है कि जाता हुआ यह साल हमें क्या दे गया या हमसे क्या लेकर चला गया | हर साल की यही कहानी है, हर साल नया साल आएगा कुछ ना कुछ सिखाएगा जिंदगी की किताब में कुछ नए अध्याय जोड़ कर जाएगा और हम हर साल पुराने सालों की याद करेंगे | नए साल के बहाने हमें एक मौका मिलता है जब हम पीछे मुड़कर देख सकते हैं कि हमने अपने साथ क्या किया, अपने आस...
           अपनी समझ का इस्तमाल कीजिये विचारणीय ...... मुफ़्तख़ोरी की पराकाष्ठा! मुफ़्त ऋण मुफ़्त दवा, मुफ़्त जाँच, लगभग मुफ़्त राशन, मुफ़्त शिक्षा, बच्चा पैदा करने पर पैसे , बच्चा पैदा नहीं (नसबंदी)करने पर पैसे, स्कूल में खाना मुफ़्त ,  मुफ़्त बाँटने की होड़ मची है, पिछले दस सालों से लेकर आगे बीस सालों में एक एसी पूरी पीढ़ी तैयार हो रही है या हमारे नेता बना रहे हैं जो पूर्णतया मुफ़्त खोर होगी! अगर आप उनको काम करने को कहेंगे तो वो गाली देकर कहेंगे की सरकार क्या कर रही है! ये मुफ़्त खोरी की ख़ैरात कोई भी पार्टी अपने फ़ंड से नही देती टैक्स दाताओं का पैसा इस्तेमाल करती है! हम नागरिक नहीं परजीवी तैयार कर रहे हैं! देश का अल्प संख्यक टैक्स दाता बहुसंख्यक मुफ़्त खोर समाज को कब तक पालेगा ? जब ये आर्थिक समीकरण फ़ेल होगा तब ये मुफ़्त खोर पीढ़ी बीस तीस साल की हो चुकी होगी जिसने जीवन में कभी मेहनत की रोटी नही खाई होगी हमेशा मुफ़्त की खायेगा !नहीं मिलने पर, ये पीढ़ी नक्सली बन जाएगी , उग्रवादी बन जाएगी पर काम नही कर पाएगी ! सोचने की बात है कि सरक...
Image
        औरत भी...... मर्द भी.......   हर साल आप और हम 8 मार्च के दिन महिला दिवस को बहुत गंभीरता से मनाते हैं और अपने आस-पास मौजूद महिलाओं को उनके योगदान के लिए धन्यवाद करते हैं. ऐसे मौके पर कई पुरुष मजाकिया तौर पर पूछते हैं कि 'भई पुरुष दिवस भी होता है क्या'? उनके लिए जवाब है जी हां, और ये दिवस आज यानि 19 नवंबर को मनाया जाता है. 19 नवंबर 2017 के दिन अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस होता है. जानिए आखिर कब हुई इस दिन को मनाने की परंपरा की शुरुआत - 7 फरवरी 1992 के दिन मिसौरी यूनिवर्सिटी, अमेरिका के प्रोफेसर थॉमस योस्टर की कोशिशों के बाद पहली बार अमेरिका, कनाडा, यूरोप के कुछ देशों में कुछ संगठनों ने पहली बार अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया. हालांकि 1995 के ईवेंट में कम लोगों की दिलचस्पी के बाद से ही कई देशों ने फरवरी में ये दिन मनाना बंद कर दिया. काफी समय तक माल्टा ही इकलौता देश बचा था जो इस दिन को फरवरी में मनाता था. हालांकि अलग-अलग देश इस दौरान अपने हिसाब से पुरुष दिवस मना रहे थे. डॉ. जीरोम तिलकसिंह त्रिनिडाड एंड टोबेगो के वासी थे. उन्होंने फिर से बीड़ा ...
Image
                  रा से राम......रा से रावण...... आजकल हर त्योहार की शुरुआत होती है सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर शुभकामना संदेशों के आने से | नवरात्री और फिर दशहरा की शुरुआत भी ढेरों अलग-अलग तरह की शुभकामनाओं के संदेशों से हुई, संदेश बनाने वाले और सोचने वाले भी बहुत ही सृजनात्मक होते हैं | जैसे ही आज यह मैसेज देखा उस समय लगा कि क्रिएटिविटी की कोई हद नहीं है, इंसानी बुद्धि की सोच का कोई अंत नहीं है | तभी से बहुत तरह के विचार बार-बार ज़हन में आ रहे हैं, कितने साधारण रुप से लिखा है ! 'रा' से ही राम की शुरुआत होती है और 'रा' से ही रावण की लेकिन दोनों का अंत कितना अलग है ! हमारे जीवन में भी यह कितना कितना सटीक बैठता है, हम शून्य से शुरू करते हैं..... कोई दहाई तक पहुंचता है..... कोई सैकड़ा तक..... कोई हजार तक तो कोई लाख तक...... सब का अंत अलग अलग है | वास्तव में जीवन में महत्वपूर्ण क्या है ? शून्य से शुरुआत करना और अंत में आपके कर्म के पीछे, आपकी उपलब्धियों के पीछे कितने शून्य लगे हैं यह महत्वपूर्ण है यानी कि आप दस नंबरी हैं यह सौ नंबरी य...
  ऊचांई पर पहुंच कर क्या संवेदनाएं मर जाती हैं ?      हर चीज के दो पहलू होते हैं, 'गलती' भी एक ऐसी चीज है जिसके दो पहलू हैं, निकालनी हो तो सबसे आसान लगती है खुद को स्वीकार करना हो तो असंभव सा लगने लगता है | यह मानव स्वभाव है, जो हम दूसरे में सबसे पहले देखते हैं वह है उसकी गलती और जो हम खुद में सबसे पहले छुपाते हैं वह है अपनी गलती... खैर... यह स्वभाव है जिसे दूर करना मुश्किल है | बहुत कम ही ऐसे लोग है जो अपने व्यक्तित्व के दोनों पहलू देखते हों और वे अपवाद हैं | पिछले कुछ दिनों से लखनऊ का हत्याकांड देख रही हूं, पढ़ रही हूं, सुन रही हूं लेकिन कुछ समझ नहीं पा रही हूं | अभी तक जितनी भी रूपरेखा बनी है उससे तो हत्याकांड ही लग रहा है और कार्यवाही चल रही है लेकिन उससे भी ज्यादा कष्ट जिस चीज को देखकर हो रहा है वह यह कि कुछ पुलिस वाले सोशल मीडिया पर एडिटेड मैसेज चला रहे हैं,  कह रहे हैं कि या तो मुझे अनफ्रेंड कर दो या मेरी फ्रेंड लिस्ट से हट जाओ मेरा नंबर डिलीट कर दो... हर विभाग में यूनिटी होती है यह अच्छी बात है और होनी भी चाहिए लेकिन संवेदना नहीं मरनी चाहिए | पब्लि...